Search

 
 
 

Giridih News: गिरिडीह में लायंस क्लब के पदाधिकारियों की स्कूलिंग कार्यक्रम, मानव सेवा पर दिया जोर

जिले के एक निजी मैरिज हॉल में लायंस क्लब के पदाधिकारियों की स्कूलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार शामिल हुए.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: जिले के एक निजी मैरिज हॉल में लायंस क्लबों के पदाधिकारियों की स्कूलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन जी.एल.टी. कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने किया.

Uploaded Image

लायंस क्लब का स्कूलिंग कार्यक्रम

कार्यक्रम में झुमरी तिलैया, बगोदर, इसरी, धनवार, दुमका, मधुपुर, देवघर और गिरिडीह के 60 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए. मुख्य अतिथि लायन शुभ्रा मजूमदार ने डिस्ट्रिक्ट व इंटरनेशनल लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिए. जी.एल.टी. कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने स्कूलिंग की आवश्यकता और महत्व पर जोर दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

पूर्व जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन माधव लखोटिया, लायन गणेश सिंह, लायन दीपक चौबे व लायन प्रकाश अरोरा ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित करते हुए अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष की भूमिकाओं व जिम्मेदारियों पर विशेष मार्गदर्शन दिया. वक्ताओं ने सदस्यों से कहा कि मानव सेवा और सामाजिक कार्य इस तरह करें कि इसका प्रत्यक्ष लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे. 

 

कार्यक्रम के आयोजन व सफलता में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन, सचिव लायन डॉ. सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीकी सहित लायन गौतम सागर, लायन राहुल कुमार, लायन दशरथ प्रसाद, लायन उदय भदानी, लायन राहुल कृश्ना, लायन अरविंद कुमार, लायन अवनीश अंशु एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही