Search

 
 
 

Giridih News :  बागोडीह में ट्रांसफार्मर में लगी आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बागोडीह में बीती रात एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले ट्रांसफार्मर से हल्की चिंगारी निकली, जो कुछ ही मिनटों में तेज लपटों में बदल गई और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा.
 

Giridih :  जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बागोडीह में बीती रात एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई. हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले ट्रांसफार्मर से हल्की चिंगारी निकली, जो कुछ ही मिनटों में तेज लपटों में बदल गई और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा. 

 

घटना के समय ट्रांसफार्मर के आसपास कई दुकानें खुली थीं. तेज आग और धुएं को देखकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जम गई और तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी. इससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई.

 

स्थानीय दुकानदारों ने जलते ट्रांसफार्मर पर आग से काबू पाने के लिए अपने स्तर पर मोटर चलाकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था.  आग की चपेट में एक दुकानदार के सामने लगा बोर्ड भी आकर राख हो गया. 

 

हालांकि आसपास की दुकानों तक आग नहीं फैली और बड़ा नुकसान होने से बच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि आग समय पर काबू न पाई होती तो पास की दुकानों में नजरअंदाज नहीं किए जा सकने वाले आर्थिक नुकसान के साथ बड़ा हादसा भी हो सकता था। 

 

घटना के बाद बिजली विभाग ने मौके का मुआयना कर नया ट्रांसफार्मर लगाने और शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही