Search

 
 
 

Giridih News : कल्याणडीह में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, दूसरा घायल

Giridih News : मिली जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पनेयडीह निवासी सौरभ साहू और कुलदीप साहू किसी काम से गिरिडीह गए थे और जब देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी कल्याणडीह के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया. इस टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में सौरभ साहू को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
 
दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोग

Giridih News : पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.  हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मिली जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पनेयडीह निवासी सौरभ साहू और कुलदीप साहू किसी काम से गिरिडीह गए थे और जब देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी कल्याणडीह के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया. इस टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में सौरभ साहू को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 

 

वहीं, कुलदीप साहू गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से पुलिस ने घायल कुलदीप को तत्काल सदर अस्पताल, गिरिडीह पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक और संबंधित ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले गई है. ट्रक चालक की भूमिका समेत हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. घटना की सूचना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है, और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही