Search

 
 
 

Giridih News : ट्रक ने खड़ी बोरवेल गाड़ी को मारी टक्कर, 3 मजदूर घायल

नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शनिवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बोरवेल को टक्कर मार दी, जिसमें बोरवेल पर काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शनिवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बोरवेल को टक्कर मार दी, जिसमें बोरवेल पर काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज जारी है.घटना के संबंध में बोरिंग करा रहे मो. ताजुद्दीन ने बताया कि रात करीब 2 बजे बोरिंग वाहन उनके घर पर सड़क किनारे खड़ा करके बोरिंग का काम शुरू कर दिया गया था. 

 

 

सुबह लगभग 4 बजे अचानक JH02-AA-2941 नंबर के तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आकर बोरवेल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में गंगो मंडल, मनोज दास और रामेश्वर दास गंभीर रूप से घायल हुए.बोरवेल वाहन के संचालक कार्तिक बरनवाल ने बताया कि उनका वाहन मार्ग के किनारे खड़ा था और काम में लगा था कि तभी ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बोरवेल वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

 

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार होने का प्रयास कर रहा था, जिसे आसपास के लोगों ने पकड़कर लिया और चालक की पिटाई कर दी.घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही