Search

 
 
 

Giridih News : सड़क किनारे खड़े युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत ,दो घायल

जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के चरकी टोंगरी के समीप बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के चरकी टोंगरी के समीप बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.मिली जानकारी के अनुसार सरिया लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े युवकों को कुचलते हुए पलट गया. 

 

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक में भारी मात्रा में सरिया लदा होने के कारण दुर्घटना के बाद ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गाया.घटना की सूचना मिलते ही निमियाघाट पुलिस मौको पर पहुंची  और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

 

Uploaded Image

गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. वहां दोनों का इलाज चल रहा है.इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की है.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही