Search

 
 
 

Lock Upp 2 : श्रेया कालरा बनी लॉकअप 2 की विनर, ट्रॉफी के साथ जीती 1 करोड़ प्राइज मनी

रियलिटी शो लॉकअप 2 को आखिरकार इसका विनर मिल चुका है. श्रेया कालरा ने ग्रैंड फिनाले में शिवांगी जोशी को हराकर शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो लॉकअप 2 को आखिरकार इसका विनर मिल चुका है. श्रेया कालरा ने ग्रैंड फिनाले में शिवांगी जोशी को हराकर शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. जीत के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी मिली. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे है.

 

 

ग्रैंड फिनाले में शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने श्रेया कालरा को विजेता घोषित किया. वहीं, शिवांगी जोशी फर्स्ट रनर-अप रहीं. फिनाले तक पहुंचने वाले अन्य कंटेस्टेंट्स में राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे शामिल थे.

 

जीत के ऐलान पर भावुक हुईं श्रेया

विनर का एलान होने के बाद श्रेया कालरा काफी इमोशनल नजर आई. उन्होंने इस पल को अनरियल बताते हुए अपनी खुशी जाहिर की. इसके बाद वह स्टेज पर मौजूद शिल्पा शिंदे से गले मिलीं. रितेश देशमुख और फराह खान ने उन्हें ट्रॉफी सौंपते हुए जीत की बधाई दी.

 

जूरी वोटिंग से हुआ विजेता का फैसला

शो के विनर का फैसला 25 सदस्यों की जूरी ने किया, जिसमें मीडिया प्रतिनिधि, पुराने कंटेस्टेंट्स और पहले बाहर हो चुके प्रतिभागी शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेया कालरा को सबसे ज्यादा वोट मिले और उन्होंने स्पष्ट बढ़त के साथ जीत हासिल की. वहीं, शिवांगी जोशी दूसरे स्थान पर रहीं और योगेश रावत तीसरे स्थान पर रहे.

 

रणनीति बनी जीत की सबसे बड़ी वजह

पूरे सीजन के दौरान श्रेया कालरा ने शांत और समझदारी भरा खेल खेला. उन्होंने घर के समीकरणों को अच्छी तरह समझते हुए सही समय पर अपनी 'एडवांटेज पावर' का इस्तेमाल किया, जिससे वह एलिमिनेशन से बचीं और फाइनल तक अपनी मजबूत दावेदारी बनाए रखी. यही रणनीति उनकी जीत की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है.

 

7 वोटों के अंतर से जीता खिताब

 

ग्रैंड फिनाले के आखिरी चरण में घरवालों से भी टॉप-2 फाइनलिस्ट श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच वोटिंग कराई गई. वोटों की गिनती के बाद रितेश देशमुख ने बताया कि विजेता और रनर-अप के बीच 7 वोटों का अंतर रहा. सबसे ज्यादा वोट हासिल कर श्रेया कालरा ने 'लॉक अप 2' की ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि अपने नाम कर ली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही