Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : जन संपर्क कार्यालय में हुई चोरी मामले में दो गिरफ्तार

गिरिडीह जिला जन संपर्क कार्यालय में कार्यरत प्रभारी इकाई लिपिक राजेश पासवान के कार्यालय में हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी हुए सभी सामान भी बरामद कर लिया है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते डीएसपी.

Giridih : गिरिडीह जिला जन संपर्क कार्यालय में कार्यरत प्रभारी इकाई लिपिक राजेश पासवान के कार्यालय में हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी हुए सभी सामान भी बरामद कर लिया है. लिपिक राजेश पासवान की लिखित शिकायत पर 29 जुलाई को नगर थाना में कांड संख्या 158/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 


यह जानकारी डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान न्यू चूड़ी मोहल्ला व अन्य स्थानों पर छापेमारी कर न्यू चूड़ी मोहल्ला निवासी महताब अंसारी उर्फ बल्लू व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाथोड़ा बुढ़ियाखाद निवासी मो. वारिस को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है.


उनकी निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए गए. बरामद सामान में बैटरी 2 पीस, काले रंग का LED टीवी (क्षतिग्रस्त) व इनवर्टर शामिल है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, गुलाम गौस हुस्सामी, अमित कुमार, अरविंद पाठक, व पीयूष केरकेट्टा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही