Search

 
 
 

Giridih News  : चेन छिनतई की 2 घटनाओं का खुलासा, दोनों चेन बिहार से बरामद

गिरिडीह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन चेन छिनतई की घटनाओं में से दो मामलों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. सोने की दोनों चेन बिहार से बरामद की गई हैं
 
मीडिया को जानकारी देते एसपी डॉ बिमल कुमार व अन्य.

Giridih : गिरिडीह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन चेन छिनतई की घटनाओं में से दो मामलों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. सोने की दोनों चेन बिहार से बरामद की गई हैं. यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी. 

 


उन्होंने बताया कि 11 जुलाई की शाम गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित मंगल मूर्ति विवाह भवन के समीप और नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा पावर हाउस के पास अलग-अलग दो महिला से सोने की चेन की छिनतई हुई थी. मामलों के उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था.


टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की. धनबाद, बोकारो व बिहार के कटिहार जिले के कई थाना क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया. पुलिस को कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज में छापामारी के दौरान सफलता मिली. अपराधी के घर से दोनों घटनाओं में छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई. 


एसपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान हो चुकी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस की टीम में सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी (मुख्यालय) प्रथम नीरज कुमार सिंह, डीएसपी (मुख्यालय) द्वितीय रूपेन्द्र कुमार राणा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, बमबम कुमार, ज्ञान रंजन, राजीव कुमार, प्रिनन, विवेक कुमार माथुरी सहित अन्य शामिल हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही