Search

 
 
 

Giridih News : दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, गैस व बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर करते थे ठगी

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने शुक्रवार को छामेमारी कर दोनों को दबोचा.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते साइबर डीएसपी.

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने शुक्रवार को छामेमारी कर दोनों को दबोचा. यह जानकारी साइबर डीएसपी आरके राणा ने प्रेसवार्ता में दी.

 


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव निवासी संतोष मंडल व बिरनी थाना क्षेत्र के बेहरवाटांड़ निवासी छोटू कुमार मंडल शामिल हैं. उनके पास से 5 मोबाइल फोन और 5 फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए हैं. आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी.apk फाइल भेजकर लोगों को बिजली व गैस बिल अपडेट कराने का झांसा देकर ठगी करते थे.


डीएसपी ने बताया कि साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में गठित टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलोडीह के पास मनियामारी गांव जाने वाली सड़क किनारे छापेमारी कर दोनों युवकों को दबोच लिया. युवकों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप नंबरों से लोगों को "gas bill update.apk", "gas 2 admin apk", "mngl gas bill update.apk" फाइल भेजते थे और बिल अपडेट कराने के नाम पर उनके खाते से रुपये उड़ा लेते थे. गिरफ्तार संतोष मंडल वर्ष 2019 व 2025 में भी साइबर ठगी के आरोप में जेल जा चुका है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही