Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : शहर के 185 बूथों पर SIR का दो दिवसीय विशेष शिविर, डीसी ने किया निरीक्षण

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर 18 व 20 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. पहले दिन शनिवार को शिविर में लोगों की भारी भीड़ देखी गई. डीसी रामनिवास यादव ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया.
Advertisement
Advertisement
बूथ पर एसआईआर कार्य का जायजा लेते डीसी रामनिवास यादव.

Giridih : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर 18 व 20 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. पहले दिन शनिवार को शिविर में लोगों की भारी भीड़ देखी गई. डीसी रामनिवास यादव ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया.

 


उन्होंने बताया कि शहर के कुल 185 बूथों पर ये शिविर चलेंगे. इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित कर मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन व त्रुटिरहित बनाना है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर व प्रतिनियुक्त कर्मियों को पारदर्शिता व गंभीरता के साथ काम करने का निर्देश दिया. 


डीसी ने शहर के एचई हाई स्कूल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बस स्टैंड स्थित बूथ का औचक निरीक्षण कर फॉर्म वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायाज लिया. उन्होंने सभी शहरी मतदाताओं से अपील की कि अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म भरकर जमा करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही