Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : खेत से लौट रहे दो लोगों पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद में दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया. हमले में उमेश यादव और भिखारी महतो गंभीर रूप से घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Giridih : गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव में बुधवार की सुबह जमीन विवाद में दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया. हमले में उमेश यादव और भिखारी महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को गावां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

 


पीड़ित परिजनों ने बताया कि उमेश यादव और भिखारी महतो खेत में काम कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही अशोक यादव, राजेश यादव, जयराज कुमार, विक्रम कुमार समेत अन्य ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया. दोनों घायल होकर गिर पड़े.


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले गावां सीएचसी ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही