Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल,धनबाद रेफर

चित्तरडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूल जा रहे बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.
Advertisement
Advertisement
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : चित्तरडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूल जा रहे बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए.हादसा पंचबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ के पास हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे.

 

मिली जानकारी के अनुसार घायल छात्रों में सुन्दरटांड़ निवासी किशोरी राणा (पिता- भोला राणा) और राजपुरा निवासी एक छात्र (स्थानीय निवासी मोहन दास के नाती बताए जा रहे हैं) शामिल हैं.दोनों छात्र राजपुरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जा रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं.

 

Uploaded Image

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रारम्भिक जांच शुरू कर दी है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि गिरिडीह-चित्तरडीह मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, जिससे राहगीरों और खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है.ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मापदंडों के अनुसार लापरवाही पर कार्रवाई, नियमित चेकिंग अभियान और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.वहीं पुलिस हादसे के कारणों तथा ट्रैक्टर चालक की पहचान व भूमिका की जांच में जुट गई हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही