Search

 
 
 

Giridih News : धनवार के यूको बैंक में डकैती का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Giridih News: एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि बैंक में लूट की घटना बीते 5 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई थी पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक के लॉकर से करीब पांच करोड़ रुपये के सोने के पैकेट और 11.50 लाख रुपये नकद लूट लिए थे.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी डॉ बिमल कुमार.

Giridih News : गिरिडीह पुलिस ने जिले के धनवार चौक स्थित यूको बैंक में हुई करोड़ों रुपये की डकैती का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद हुए हैं. यह जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने बताया कि बैंक में लूट की घटना बीते 5 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई थी पांच हथियारबंद अपराधियों ने बैंक के लॉकर से करीब पांच करोड़ रुपये के सोने के पैकेट और 11.50 लाख रुपये नकद लूट लिए थे. अपराधियों ने बैंककर्मियों और वहां मौजूद ग्राहकों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक और स्कॉर्पियो से फरार हो गए थे.

 

Uploaded Image

घटना में प्रयुक्त जब्त कार.


कांड के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर पांच विशेष टीमें  (एसआईटी) गठित की गई थीं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की. इसके बाद जमुआ थाना क्षेत्र के बरदबटिया गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी की. इसी दौरान लुटेरों की बाइक सड़क के गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई. इसके बाद आरोपी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागे.

 

Uploaded Image

घटना में प्रयुक्त जब्त बाइक.


पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर एक आरोपी देवघर निवासी मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर झाड़ी में छिपाए गए एक लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए. इसके बाद बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बदवारा जंगल से गिरिडीह निवासी सुल्तान अली उर्फ रॉकी और देवघर निवासी आयुष पांडेय को दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ पकड़ा गया.


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल दो बाइक भी बरामद की गईं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मोहम्मद रिजवान और सुल्तान अली उर्फ रॉकी का आपराधिक इतिहास रहा है. 


पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटा गया सोना व नकदी के बारे में जानकारी जुटा रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए तीन और विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही