Search

 
 
 

Giridih News : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया गांडेय का दौरा, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल

केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने अपने संसदीय क्षेत्र के गांडेय विधानसभा के गांवों का दौरा किया. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया.
 
ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी.

Giridih : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने अपने संसदीय क्षेत्र के गांडेय विधानसभा के गांवों का दौरा किया. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया. 

 

केंद्रीय मंत्री ने बेंगाबाद डाक बंगला निवासी भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय होरिल पंडित के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. साथ ही लकवा से पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता अजीत राम का कुशलक्षेम जाना. ओझाडीह के अरतोका में पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय मीतनारायण वर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना प्रकट की. 

 


दौरे के दूसरे दिन उन्होंने बेंगाबाद पंचायत के भंडारीडीह के बघरा दिघरिया में जदयू के प्रदेश सचिव सरयू गोप के आवास पर पहुंचकर नवविवाहितों को शुभकामनाएं दीं. क्षेत्र भ्रमण के दौरान अशोक साव, अनिल साव, जितेन्द्र पांडेय, प्रकाश पंडित, प्रमोद गुप्ता समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया. मौके पर प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, महानगर अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, दिनेश यादव, उषा कुमारी, संजीव कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही