Search

 
 
 

Giridih News: राष्ट्रीय एकता का संदेश के साथ निकला यूनिटी मार्च, बाबूलाल मरांडी ने दिखाई हरी झंडी

Giridih News: भारत के लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया. सरदार पटेल को 550 से अधिक देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका के कारण “लौह पुरुष” कहा जाता है, और उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है.
 
पटेल की जयंती पर यूनिटी मार्च

Giridih News: भारत के लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह के झंडा मैदान में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया. इस यूनिटी मार्च में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस यूनिटी मार्च को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 


इसे भी पढ़ें:


इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. मार्च के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया.

 

कार्यक्रम के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका ऐतिहासिक योगदान रहा है. ऐसे महापुरुषों को उचित सम्मान मिलना चाहिए. वहीं, भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अतुलनीय योगदान दिया. उनके जीवन और विचारों से हर नागरिक को प्रेरणा लेनी चाहिए. 


बता दें, सरदार पटेल को 550 से अधिक देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका के कारण “लौह पुरुष” कहा जाता है, और उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही