Search

 
 
 

Giridih News :  तिसरी में रसोई गैस जांच के दौरान हंगामा, ठेले वाले से अभद्र व्यवहार का आरोप

जिले के तिसरी बाजार में शुक्रवार रात घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध इस्तेमाल की जांच के दौरान हंगामा हो गया. जांच करने पहुंचे बीडीओ मनीष कुमार और सीओ अखिलेश प्रसाद पर एक ठेला चालक से गाली-गलौज करने का आरोप लगा है, जिसके बाद स्थानीय लोग नाराज हो गए और सड़क जाम कर दी.
 
  • आक्रोशितों ने सड़क जाम की

Giridih :   जिले के तिसरी बाजार में शुक्रवार रात घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध इस्तेमाल की जांच के दौरान हंगामा हो गया. जांच करने पहुंचे बीडीओ मनीष कुमार और सीओ अखिलेश प्रसाद पर एक ठेला चालक से गाली-गलौज करने का आरोप लगा है, जिसके बाद स्थानीय लोग नाराज हो गए और सड़क जाम कर दी.

 

जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम बाजार के होटल और ठेलों में घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक ठेला चालक के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया. इससे गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया.


सड़क जाम की सूचना मिलने पर तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीडीओ ने गरीब ठेला चालक के साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया.

 

वहीं झामुमो के तिसरी प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत उपायुक्त से की जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन गरीब लोगों पर कार्रवाई करता है. जबकि ओवरलोड गाड़ियों और अन्य अवैध कारोबार पर चुप्पी साध लेते हैं, 

 

वहीं स्थानीय माले नेता मंटू शर्मा ने बीडीओ पर और गंभीर आरोप लगाए.  उन्होंने कहा कि  जांच के दौरान तिसरी के एक होटल में रसोई गैस का इस्तेमाल करने पकड़ा गया. लेकिन बीडीओ ने कोई कार्रवाई नहीं की.  उल्टा वे वहां से बियर की एक पेटी अपने साथ ले गए. 

 

मंटू शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर बीडीओ ठेले वाले से माफी नहीं मांगते है तो इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे. फिलहाल इस पूरे मामले पर बीडीओ या सीओ की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

 

जांच के दौरान क्या कार्रवाई हुई और लगे आरोपों पर प्रशासन का क्या रुख है, इसका इंतजार है. गौरतलब है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल गैरकानूनी है. इसको लेकर प्रशासन समय-समय पर छापेमारी करती है, लेकिन इस बार कार्रवाई का तरीका विवादों में आ गया है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही