Search

 
 
 

Giridih News: पचम्बा में 28 एकड़ में बनेगा नगर वन, मंत्री सुदीव्य कुमार ने रखी आधारशिला

झारखंड के नगर विकास सह पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने शनिवार को पचम्बा के कल्याणडीह में वन विभाग की 28 एकड़ भूमि पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नगर वन की अधारशीला रखी. नगर वन के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, डीएफओ मनीष तिवारी और मेयर प्रमिला मेहरा ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया.
 

Giridih: झारखंड के नगर विकास सह पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने शनिवार को पचम्बा के कल्याणडीह में वन विभाग की 28 एकड़ भूमि पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नगर वन की अधारशीला रखी. नगर वन के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, डीएफओ मनीष तिवारी और मेयर प्रमिला मेहरा ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया.

 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं ग्रामीणों ने फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया. साथ ही ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि शहर से सटे इस क्षेत्र में बनने वाला नक्षत्र वन लोगों के लिए प्रकृति के बीच समय बिताने का बेहतर स्थान बनेगा. कहा कि यह परियोजना स्थानीय लोगों की कल्पना और अपेक्षाओं को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

 

महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि कल्याणडीह नगर वन का विकास शहर के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा. इससे लोगों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.

 

वहीं डीएफओ मनीष तिवारी ने बताया कि 28 एकड़ के इस विशाल क्षेत्र में एक अनूठे स्वरूप का नगर वन विकसित किया जाएगा. बताया कि यहां पहले से पौधारोपण का कार्य शुरू हो चुका है और अब विभिन्न निर्माण कार्य भी किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस परियोजना का निर्माण सीसीएल के जुर्माना फंड से कराया जा रहा है. मौके पर रेंजर एसके. रवि सहित वन विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही