Giridih News : देवघर के बाबाधाम से जलाभिषेक कर अपने घर बिहार लौट रहे कावरियों से भरी वाहन मंगलवार सुबह तिसरी थाना क्षेत्र के मचनियाटांड के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुलिया के नीचे जा पलटी.
गिरिडीह की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हादसे में चालक सहित नौ कावरियां गंभीर रूप से घायल
बताया जाता है कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल परिजनों को वाहन से निकालकर तत्काल पुलिस वैन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिसरी पहुंचाया.यहां डॉ. जैनेन्द्र व स्वास्थ्यकर्मी चंदन ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति का आंकलन किया. घायलों की गंभीरता को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एंबुलेंस से आगे के इलाज के लिए रवाना किया गया.घायल सभी कावरियां बिहार के नवादा और राजगीर जिलों के रहने वाले बताए गए हैं.
घायलों में मंटू कुमार (पिता शिव जतन यादव), प्रतिमा देवी (पति अनिल यादव), मीरा देवी (पति राजेंद्र प्रसाद), चुन्नू कुमार (पिता महेश प्रसाद यादव), लालती देवी (पति स्व. शिव जतन), सुमन राज (पिता दिनेश प्रसाद), चिंता देवी (पति उमेश यादव), पियूष कुमार (पिता आयुष गुप्ता) तथा गौतम कुमार (18) पुत्र प्रमोद कुमार शामिल है.पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है, और परिजनों को सूचित कर अगले इलाज की समन्वय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

