Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih  News : वाहन की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत

जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह भंडारो मोड़ के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बरवाड़ीह निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद असगर अंसारी की मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement

Giridih:  जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह भंडारो मोड़ के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बरवाड़ीह निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद असगर अंसारी की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया, जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि असगर अंसारी रोजाना की तरह साइकिल पर सब्जी लेकर घर से निकले थे. पांडेयडीह भंडारो मोड़ के पास जैसे ही वे जा रहे थे, पीछे से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मारी. 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर हीरोडीह थाना पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए जमुआ अस्पताल भेजा गया. जमुआ अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति नाजुक देखाकर उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन में मातम पसर गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोहम्मद असगर अंसारी एक परिश्रमी और ईमानदार व्यक्ति थे, जो रोजाना साइकिल से सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे.हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गिरीडीह–कोडरमा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सडक़ पर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से मुआवजे तथा आरोपी वाहन चालक की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की. 

 

जाम के कारण मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा.परिचालन और पुलिस अधिकारी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. अधिकारियों ने उचित कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों को जाम हटाने के लिए राजी किया, इसके बाद यातायात सामान्य हुआ.पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की तफ्तीश जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही