Search

 
 
 

Giridih News : बीडीओ के खिलाफ केस करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सरिया थाने का किया घेराव

Giridih News : कुसमाडीह पंचायत सचिवालय में 3-4 सितंबर को SIR शिविर के दौरान स्थानीय युवक आजाद अंसारी के मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर बीडीओ व ग्रामीणों के बीच तनातनी शुरू हुई थी.
 
थाने का घेराव करते ग्रामीण.

Giridih News : गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के कुसमाडीह पंचायत सचिवालय में SIR कार्य के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है. बीडीओ ललित नारायण तिवारी पर युवकों को थप्पड़ जड़ने और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है. नाराज ग्रामीणों ने बीडीओ को कई घंटे तक बंधक बनाए रखा था.

 

इसे भी पढ़ें


ग्रामीणों ने इस मामले में अगले दिन दर्ज कराई गई एफआईआर का विरोध किया है. बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व  में ग्रामीणों ने मंगलवार को सरिया थाने का घेराव किया और बीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की.


ज्ञात हो कि कुसमाडीह पंचायत सचिवालय में 3-4 सितंबर को SIR शिविर के दौरान स्थानीय युवक आजाद अंसारी के मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर बीडीओ व ग्रामीणों के बीच तनातनी शुरू हुई थी. ग्रामीणों का आरोप है कि बीडीओ ने आजाद अंसारी के साथ मारपीट की. गैलरी में मौजूद अन्य युवकों को भी थप्पड़ जड़ दिए.  


यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया है. फुटेज में बीडीओ को एक युवक को तीन-चार थप्पड़ जड़ते हुए साफ देखा जा सकता है. वीडियो के वायरल होते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडीओ ललित नारायण तिवारी सहित अन्य कर्मचारियों को पंचायत सचिवालय में बंधक बना लिया. 


करीब पांच से छह घंटे बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन देकर बीडीओ व कर्मियों को मुक्त कराया. आरोप है कि दूसरे ही दिन बीडीओ ने सरिया थाने में लिखित आवेदन देकर ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी, जिसमें 14 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही