Search

 
 
 

Giridih News : डुमरी में ट्रक- हाइवा की भिड़त , केबिन में फंसा चालक

Giridih News : बताया जा रहा है कि कोलकाता से पटना की ओर जा रहा एक ट्रक खराब होने के कारण जीटी रोड के किनारे खड़ा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया.
 
ट्रक- हाइवा भि़ड़त

Giridih News : डुमरी थाना क्षेत्र के हैंड टोल के पास जीटी रोड पर शुक्रवार देर रात ट्रक और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई.हादसे में हाइवा का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया. सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

 

 

बताया जा रहा है कि कोलकाता से पटना की ओर जा रहा एक ट्रक खराब होने के कारण जीटी रोड के किनारे खड़ा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया.

 

हादसे के बाद चालक काफी देर तक केबिन में फंसा रहा.मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया.इसके बाद गैस कटर की मदद से हाइवा के क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया.कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.घटना के बाद जीटी रोड पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही