Search

 
 
 

Giridih News : गावां में वज्रपात से महिला की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा मां का साया

गावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को वज्रपात से एक महिला पूनम देवी की मौत हो गई. घटना पटना चौक स्थित भेलवा मुख्य पथ के किनारे हुई. महिलाएं खेत में धान की रोपाई के बाद बरगद पेड़ के नीचे बैठकर दोपहर का भोजन कर रही थीं. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को वज्रपात से एक महिला पूनम देवी की मौत हो गई. घटना पटना चौक स्थित भेलवा मुख्य पथ के किनारे हुई. महिलाएं खेत में धान की रोपाई के बाद बरगद पेड़ के नीचे बैठकर दोपहर का भोजन कर रही थीं. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर पूनम देवी की मौके पर ही मौत हो गई. 

 


स्थानीय लोगों बताया कि पटना चौक निवासी प्रवीण सिंह की पत्नी पूनम देवी सुबह से खेत में धान की रोपाई कर रही थीं. दोपहर में वह हादसे का शिकार हो गई. सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चों को शव के पास बिलखते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.

 

पूनम के पति प्रवीण सिंह दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. पटना पंचायत के मुखिया पति राजेंद्र दास, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही