Search

 
 
 

Giridih News : जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, वन विभाग ने दिया एक लाख रु. मुआवजा

सरिया प्रखंड के गरमुंडो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव के रघु यादव की पत्नी के रूप में हुई है. इस घटना से इलाके में भय व शोक का माहौल व्याप्त है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के गरमुंडो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव के रघु यादव की पत्नी के रूप में हुई है. इस घटना से इलाके में भय व शोक का माहौल व्याप्त है.

 


मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने खेत में काम कर रही थी, तभी अचानक एक जंगली हाथी पहुंचा और उस पर हमला कर दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी होने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय अधिकारियों को दी.


वन विभाग व सरिया थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. वन विभाग ने मृतका के परिवार को एक लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा दिया है. अधिकारियों ने बताया कि शेष मुआवजा सरकारी प्रक्रिया पूरी होने पर दिया जाएगा. 


सरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वन विभाग व स्थानीय प्रशासन ने गरमुंडो व आसपास के गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही