Search

 
 
 

Giridih News :  ट्रांसफार्मर बनाते समय करंट लगने से कर्मी की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप

जिले के मुफ्फसिल थाना के महतोडीह में ट्रांसफार्मर बनाते समय करंट की चपेट में आने से कर्मी से आने से मौत हो गई है. मृतक की पहचान मटरूखा पंचायत के सरयू पंडित (46) के रूप में हुई है. परिजनों ने बिजली विभाग पर कथित लापरवाही का आरोप लगाया है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें
  • परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Giridih :   जिले के मुफ्फसिल थाना के महतोडीह में ट्रांसफार्मर बनाते समय करंट की चपेट में आने से कर्मी से आने से मौत हो गई है. मृतक की पहचान मटरूखा पंचायत के सरयू पंडित (46) के रूप में हुई है. परिजनों ने बिजली विभाग पर कथित लापरवाही का आरोप लगाया है.

 

Uploaded Image

 

मिली जानकारी के अनुसार, सरयू पंडित पिछले 18 वर्षों से डांडीडीह पावर हाउस में केजुअल वर्कर के रूप में कार्यरत थे. रविवार को वे महतोडीह में ट्रांसफार्मर बनाने का कार्य कर रहे थे. बताया गया है कि काम शुरू करने से पहले शटडाउन लिया गया था. 

 

लेकिन काम के दौरान अचानक लाइन चालू हो जाने के कारण सरयू पंडित करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलसकर जमीन पर गिर गए. घटनास्थल के स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

 

वहीं घटना को लेकर मटरूखा पंचायत के मुखिया रविंद्र कुमार ने कहा कि यह पूरी तरह बिजली विभाग की लापरवाही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना या सुरक्षित व्यवस्था के लाइन चालू कर देने से यह हादसा हुआ. मामले की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दे दी गई है. परिजनों ने बिजली विभाग से उचित मुआवजे और न्याय की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही