Search

Giridih News : करंट से कर्मी की मौत, 12 लाख रु मुआवजा व आश्रित को नौकरी देने पर सहमति

बैठक में मृतक के परिजनों को बीमा सहित कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति मिली. इसमें 3 लाख रुपये तुरंत भुगतान किए जाएंगे. बाकी राशि 6 माह के अंदर दी जाएगी. एक आश्रित को बिजली विभाग में नौकरी, पत्नी को पेंशन और मृतक के सीपीएफ (CPF) का बैलेंस परिवार को मुहैया कराने पर भी सहमति बनी.
 
विद्युत अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक करते भाजपा नेता व अन्य.

Giridih : गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र की मटरुखा पंचायत के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सरजू पंडित की करंट लगने से मौत हो गई थी. परिजनों की मांगों को लेकर डाड़ीडीह स्थित विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी, एजेंसी के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे.

बैठक में मृतक के परिजनों को बीमा सहित कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति मिली. इसमें 3 लाख रुपये तुरंत भुगतान किए जाएंगे. बाकी राशि 6 माह के अंदर दी जाएगी. एक आश्रित को बिजली विभाग में नौकरी, पत्नी को पेंशन और मृतक के सीपीएफ (CPF) का बैलेंस परिवार को मुहैया कराने पर भी सहमति बनी. 

विभाग के सहायक अभियंता बैकुंठ दास व एनके इलेक्ट्रिकल एजेंसी के प्रतिनिधियों ने उक्त शर्तों को लिखित रूप में सहमति दी. साथ ही घटना के लिए दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया. बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, गिरिडीह महानगर के दीपक पंडित, मटरुखा मुखिया रवींद्र मंडल, विनय कुमार सिंह, रामेश्वर पंडित, ध्रुवदेव पंडित, नारायण पंडित, फिरोज अंसारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही