Search

 
 
 

Giridih News: ससुराल जा रहे युवक से हथियार के बल पर लाखों की लूट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

जिले के गांडेय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है. बाइक से ससुराल जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर बदमाशों ने हथियार के बल पर नकदी, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीन ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
 

Giridih: जिले के गांडेय थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है. बाइक से ससुराल जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर बदमाशों ने हथियार के बल पर नकदी, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीन ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, बेंगाबाद क्षेत्र का रहने वाला युवक अपनी बाइक से ससुराल जा रहा था. इसी दौरान गांडेय-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर कोयरीडीह मोड़ के समीप सुनसान स्थान पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसका पीछा कर रास्ता में रोक लिया. पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने हथियार दिखाकर उससे करीब 1.20 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीन ली. तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

 

घटना के बाद युवक ने अपने परिजनों और परिचितों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही