Search

 
 
 

Saraikela News: कांड्रा में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.
 

Saraikela-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.

 

जानकारी के अनुसार, मृतक मोटरसाइकिल पर लकड़ी लादकर जा रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर चल रहे एक ट्रेलर की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस को मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान जयपाल सिंह लोहार के रूप में की गई. वह सरायकेला-खरसावां जिले के लखनडीह गांव का रहने वाला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है. साथ ही ट्रेलर चालक और वाहन से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है.

 

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कांड्रा क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसलिए सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही