Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: आदित्यपुर-कांड्रा रोड पर हादसा, दो बाइकों की टक्कर में नर्सिंग स्टाफ की मौत

आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एक नर्सिंग स्टाफ की मौत हो गई. यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे मर्सिडीज शोरूम के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.
Advertisement
Advertisement

Saraikela: आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के एक नर्सिंग स्टाफ की मौत हो गई. यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे मर्सिडीज शोरूम के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

 

मृतक की पहचान ओडिशा निवासी देवाशीष साहू के रूप में हुई है. वह नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत थे और अस्पताल परिसर स्थित हॉस्टल में रहते थे. बताया गया कि रविवार सुबह वह अपनी बाइक से आदित्यपुर से आरआईटी मोड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि देवाशीष साहू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फरार बाइक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही