Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: एनएच-33 पर पलटी शराब लदी वैन, लाखों की बोतलें टूटीं

Saraikela : जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में शराब से लदी वैन पलट गई. यह दुर्घटना एनएच-33 पर झाबरी गांव के पास हुई, जहां धनबाद से जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र की ओर जा रही वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई
Advertisement
Advertisement

Saraikela : जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में शराब से लदी वैन पलट गई. यह दुर्घटना एनएच-33 पर झाबरी गांव के पास हुई, जहां धनबाद से जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र की ओर जा रही वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में वाहन में लदी बड़ी संख्या में ओल्ड मॉन्क शराब की बोतलें टूटकर सड़क पर बिखर गईं. हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक सुरक्षित बच गया.

 

चालक के अनुसार, वह धनबाद से शराब की खेप लेकर जमशेदपुर जा रहा था. झाबरी गांव के पास पहुंचते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वैन पलट गई. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि अधिकांश बोतलें क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर शराब फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को उठाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोग बोतलें अपने साथ लेकर भी चले गए.

 

सूचना मिलने के बाद चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने बची हुई शराब को सुरक्षित कराया तथा क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की. चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि वैन में करीब 4 लाख 62 हजार रुपये मूल्य की ओल्ड मॉन्क ब्रांड की शराब लदी थी. दुर्घटना में लगभग 90 प्रतिशत शराब की बोतलें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ बोतलें स्थानीय लोग अपने साथ ले गए. जो शराब सुरक्षित बची थी. उसे चालक को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही