Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : रामदेव बागान गोलीकांड़ का मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित रामदेव बागान में 14 जून की रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में मुख्य आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित रामदेव बागान में 14 जून की रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में मुख्य आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक खोखा भी बरामद किया है. बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है.

 

जानकारी के अनुसार, 14 जून की रात करीब 11:30 बजे रामदेव बागान इलाके में फायरिंग की घटना हुई थी. जिसमें दीपक कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए थे घटना के बाद गोलमुरी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) संजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया.

 

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी शुभम कुमार की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान बरामद किया. इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (नगर) संजीव कुमार, गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन, पुलिस अवर निरीक्षक रवि होनहागा, राज रौशन सिन्हा, रफीक आलम तथा गोलमुरी थाना के सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही