Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्केर, एक की हालत गंभीर

Latehar : जिला मुख्याiलय के बाइपास रोड में जिला खनन कार्यालय के पास रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये.
Advertisement
Advertisement

Latehar : जिला मुख्यालय के बाइपास रोड में जिला खनन कार्यालय के पास रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. इनमें से एक घायल युवक का सदर अस्पएताल में प्राथमिक इलाज कर रिम्स  रेफर कर दिया गया है. घायलों की पहचान अंकति कुमार व कुंदन कुमार के रूप में हुई है. वे सदर प्रखंड के केड़ू गांव के निवासी है.


जानकारी के अनुसार, शहर से बाल कटवा कर अंकति कुमार व कुंदन कुमार अपनी बाइक से अपने गांव केड़ू जा रहे थे. इसी दौरान खनन कार्यालय के पास की गली से अचानक एक ट्रैक्ट र बाइपास सड़क में आ गयी और दोनों बाइक सवारों को टक्र् गल मार दी. 


इस घटना में दोनो सड़क पर गिर गये. स्थाबनीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. हरिओम ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.


उन्हो ने बताया कि अंकित कुमार के पैर में गंभीर चोटें आयी है. उसे बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया. जबकि कुंदन कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

 

घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही