Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News: आपसी विवाद में चचेरे भाई ने टांगी से किया वार, एक की हालत गंभीर

Latehar : दो चचेरे भाइयों की आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इसमें एक भाई की हालत गंभीर है
Advertisement
Advertisement

Latehar : दो चचेरे भाइयों की आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इसमें एक भाई की हालत गंभीर है. उसको प्राथमिक उपचार के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायलो की पहचान राजेंद्र भुइंया और नरेश भुइंया के रूपव में हुई है. घटना जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के लुहूर गांव की है. यहां सागवान पेड़ की टहनियों की छटाई के दौरान दो चचेरे भाई राजेंद्र भुइंया और नरेश भुइंया के बीच हिंसक झड़प हो गयी. जिसमें नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

जानकारी के अनुसार, नरेश भुइंया के घर परिसर में एक सागवान का पेड़ था. नरेश भुइंया के पुत्र ने बताया कि उक्त पेड़ उनके पिता ने लगाया गया था. रविवार को उनके चाचा राजबली भुइंया व उसका पुत्र राजेंद्र भुइंया पेड़ की टहनियों की छटाई कर रहे थे. इसी दौरान नरेश भुइंया ने इसका विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी शुरू हुई.


आरोप है कि विवाद के दौरान राजबली भुइंया ने टांगी से नरेश भुइंया पर हमला कर दिया. हमले में नरेश के गर्दन और सीने में गंभीर चोटें आईं. बीच-बचाव करने पहुंचे राजेंद्र को भी टांगी से हाथ में चोट लगी है. 


घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां दोनों का उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया.  


इधर घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार के निर्देश पर एसआई संजय चौधरी पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही