Search

 
 
 

Giridih News : युवक की ट्रेन से कटकर मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

ग्रहटांड के पास गिरिडीह-मधुपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. मृतक की पहचान शहर के शिवमुहल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र देवाशीष कुमार (29 वर्ष) के रूप में हुई है.
 
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन व अन्य.

Giridih : गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्रहटांड के पास गिरिडीह-मधुपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. मृतक की पहचान शहर के शिवमुहल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र देवाशीष कुमार (29 वर्ष) के रूप में हुई है. उसकी शादी करीब चार माह पहले बेंगाबाद के चपुआडीह निवासी मनोज कुमार राम की पुत्री मोली कुमारी से हुई थी. 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे. पत्नी मोली देवी ने बताया कि उसके पति रोज की तरह सुबह बाइक से दुकान खोलने के लिए बक्सीडीह जाने की बात कहकर घर से निकले थे. दो घंटे बाद अचानक पुलिस का फोन आया और सदर अस्पताल बुलाया गया. 

 

अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पति की मौत की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर अक्सर विवाद होने की जानकारी अन्य लोगों से मिलती थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही