Search

 
 
 

Giridih News  : हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर युवक की मौत

Giridih News : बताया जाता है कि ईद-ए-मिलाद-उन्नबी को लेकर सब्बीर अपने घर की छत पर झंडा लगा रहा था. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया.
 
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर युवक की मौत

Giridih News : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नीचे पहाड़ीडीह गांव में बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन्नबी पर्व को लेकर झंडा लगाने के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सब्बीर अंसारी के रूप में हुई है.

 

 

बताया जाता है कि ईद-ए-मिलाद-उन्नबी को लेकर सब्बीर अपने घर की छत पर झंडा लगा रहा था. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया.जिससे  वो गंभीर रूप से घायल होकर छत पर गिर पड़ा. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सदर अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि सब्बीर की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है. युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

 

घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घर की छत के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली का तार गुजर रहा है, जिसके कारण हादसा हुआ. स्थानीय लोगों ने बिजली के तारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही