Search

 
 
 

Giridih News : करंट लगने से युवक की मौत, 20 घरों के उपकरण क्षतिग्रस्त

जिले के बिरनी प्रखंड के बलिया पंचायत अंतर्गत नगड़ी गांव में करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय सद्दीक अंसारी की मौत हो गई
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: जिले के बिरनी प्रखंड के बलिया पंचायत अंतर्गत नगड़ी गांव में करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय सद्दीक अंसारी की मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार सद्दीक घर में रखे फ्रिज से पानी निकालने गया था तभी अचानक हाई वोल्टेज आ गया और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया.

 

 

घटना के दौरान बचाव में आए गांव के बसीर अंसारी के पुत्र साबिर अंसारी भी करंट लगने से घायल हुए उनका इलाज जारी है. ग्रामीणों ने बताया कि अचानक तेज वोल्टेज के कारण लगभग 15-20 घरों के विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए. मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है.घटना की जानकारी मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस और स्थानीय नेता घटनास्थल पर पहुंचे. 

Uploaded Image

मौके पर पहुंचकर विद्युत विभाग के कर्मी गणेश महतो ने कहा कि मृतक के शरीर पर करंट लगने के स्पष्ट निशान और जलने के चिह्न मिले हैं. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भेज दिया गया है.परिजनों ने विद्युत विभाग से उचित मुआवजा और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है. ग्रामीणों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे विभागीय लापरवाही बताया और अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही