Search

 
 
 

Giridih News : तेलोनारी गांव में करंट लगने से युवक की मौत

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी गांव में करंट लगने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान तेलोनारी गांव के अताउल अंसारी के इकलौते पुत्र मो. जमरूद्दीन अंसारी के रूप में की गई है
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तेलोनारी गांव में करंट लगने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान तेलोनारी गांव के अताउल अंसारी के इकलौते पुत्र मो. जमरूद्दीन अंसारी के रूप में की गई है.परिवार के सदस्यों ने बताया कि मो. जमरूद्दीन घर में पंखे का कनेक्शन कर रहा था तभी अचानक जोर का करंट लगा और वह नीचे गिर गया. 

 

घटना के तुरंत बाद घर में मौजूद लोगों व पास के रिश्तेदारों ने पाया कि वह अचेत अवस्था में था. उन्हें तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जमरूद्दीन को मृत घोषित कर दिया.

 

Uploaded Image

 

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी रो-रो कर बुरा हाल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मृतक जमरूद्दीन घर में अकेला कमाऊ सदस्य था, जिसके ऊपर पूरा परिवार निर्भर था. मृतक अपने पीछे बुढ़े मां-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गये है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही