Search

 
 
 

Jamshedpur News : बिरसानगर में बुजुर्ग दंपती से साइबर ठगी, UPI से उड़ाए 1.63 लाख

बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपती साइबर ठगी का शिकार हो गए. चोरों ने पहले उनका मोबाइल चोरी किया और बाद में उसी मोबाइल का इस्तेमाल कर UPI के जरिए उनके बैंक खाते से 1.63 लाख निकाल लिए.
 

Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपती साइबर ठगी का शिकार हो गए. चोरों ने पहले उनका मोबाइल चोरी किया और बाद में उसी मोबाइल का इस्तेमाल कर UPI के जरिए उनके बैंक खाते से 1.63 लाख निकाल लिए. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है.

 

 

जानकारी के अनुसार, विजय गार्डन स्थित डिफोडिल्स अपार्टमेंट में रहने वाले 80 वर्षीय जितेंद्रनाथ मुखर्जी अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. उन्होंने बिरसानगर थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में उनके घर में काम करने के लिए एक महिला आई थी. 

 

इसके कुछ महीनों बाद अप्रैल में उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया. तीन दिन बाद वह मोबाइल फ्लैट के अंदर ही मिल गया, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर से गायब हो गया.मोबाइल नहीं मिलने पर जितेंद्रनाथ मुखर्जी बैंक पहुंचे और अपने खाते की जानकारी ली. वहां उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से UPI के माध्यम से कुल 1.63 लाख की निकासी हो चुकी है. इस जानकारी के बाद उन्होंने तुरंत बिरसानगर थाना में शिकायत दर्ज कराई.

 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोरी की गई रकम निंदर कोर, अमरेंद्र भारती और राहुल गोराई के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस साइबर ठगी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी होने या बैंक खाते से किसी भी तरह के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिलते ही तुरंत बैंक, साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही