Search

 
 
 

Giridih News: दुपट्टे के फंदा से लटका युवक,परिजनों ने पत्नी पर लगाया आरोप

जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखंजो, बोरो हवाई अड्डा के समीप किराये के मकान में रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई
 

Giridih:  जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखंजो, बोरो हवाई अड्डा के समीप किराये के मकान में रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.  रविवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान पंकज कुमार (28 वर्ष) है, वह  सिहोडीह का रहने वाला  था. 


 
बताया जाता है कि पंकज कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किराये के मकान में रहता था. परिजनों के बताए अनुसार उसने करीब पांच वर्ष पूर्व एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था.  दोनों का एक बच्चा भी है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है.

 

मृतक की मां सरिता देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे और बहू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. उनका कहना है कि बहू का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था, और वह फोन पर उस लड़के से बात करती थी. जिसे लेकर सुबह दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी. 
परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद पंकज की पत्नी घर छोड़कर चली गई, जिसके कुछ देर बाद पंकज का शव फंदे से लटका मिला. हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 


 घटना की सूचना मिलने पर पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है .

 

मृतक की मां ने प्रशासन से अपने पोते को उनके संरक्षण में सौंपने की मांग भी की है. उनका कहना है कि बच्चे की सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए उसे परिवार के पास रखा जाना चाहिए.

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही