Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: मंईयां सम्मान योजना में 6700 लाभुकों का भुगतान रुका, सत्यापन में नहीं मिले पते पर

Jamshedpur :  जिले में झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत बड़े पैमाने पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया है
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur :  जिले में झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत बड़े पैमाने पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया है. इस प्रक्रिया के दौरान करीब 6700 लाभुक अपने दिए गए पते पर नहीं मिले, जिसके बाद उनके खाते में योजना की राशि भेजने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.

 

सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुसार जिले में सत्यापन का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. जांच के दौरान जिन लाभुकों का पता सत्यापित नहीं हो सका या जो योजना की पात्रता के अनुरूप नहीं पाए गए.  उनका भुगतान अस्थायी रूप से होल्ड कर दिया गया है.

 

विभाग ने योजना के सॉफ्टवेयर में भी बदलाव किया है. अब प्रखंड स्तर पर ही अपात्र लाभुकों की पहचान होने पर उनका भुगतान रोका जा सकता है. इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जिला मुख्यालय को भी भेजी जा रही है, ताकि रिकॉर्ड अपडेट रखा जा सके.

 

दूसरी ओर, जिले के करीब 2 लाख 86 हजार से अधिक पात्र लाभुकों को सोमवार से अप्रैल महीने की 2500 रुपये की सम्मान राशि भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है. विभागीय आदेश मिलने के बाद मई महीने की राशि भी जारी की जाएगी. जिला प्रशासन के पास इसके लिए एक अतिरिक्त महीने का आवंटन भी उपलब्ध है.

 

वहीं, योजना के तहत पहले से जमा नए आवेदनों पर अभी कोई नई प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है. अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से पोर्टल खुलने के बाद ही नए आवेदनों की डेटा एंट्री की जाएगी. फिलहाल पोर्टल बंद होने के कारण बड़ी संख्या में नए आवेदक प्रखंड, अंचल कार्यालय और जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं.

 

 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही