Search

 
 
 

Giridih News : प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, भावी पत्नी व साढ़ू गिरफ्तार

पुलिस ने नीरज की होने वाली पत्नी उर्मिला कुमारी और उसके साढ़ू सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता में दी.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भिखोडीह गांव निवासी एक युवक नीरज हाजरा की अपहरण के बाद हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने नीरज की होने वाली पत्नी उर्मिला कुमारी और उसके साढ़ू सुभाष पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता में दी.

 


पुलिस ने बताया कि आरोपियों के बीच प्रेम संबंध था और इसी कारण नीरज की हत्या की साजिश रची गई. मिली जानकारी के अनुसार, नीरज हाजरा राजस्थान में मजदूरी करता था. उसकी शादी सात जुलाई को होनी थी. वह चार जुलाई को राजस्थान से घर लौटा था और उसी दिन रहस्यम ढंग ले लापता हो गया था. उसके पिता सुभाष हाजरा ने पांच जुलाई को जमुआ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई (कांड संख्या 201/2026) थी.


जांच के दौरान बिहार के जमुई जिले के बेला जंगल से उसका शव बरामद किया गया था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गहन अनुसंधान के बाद उर्मिला व सुभाष पासवान को दबोच लिया. पूछताछ में दोनों के प्रेम प्रसंग व नीरज को रास्ते से हटाने की साजिश का खुलासा हुआ.  आरोपियों ने नीरज की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जंगल में फेंक दिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक होंडा स्कूटी व दो चाकू बरामद किए हैं. छापेमारी में एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के अलवा इंस्पेक्टर प्रदीप दास, जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, रोहित कुमार सिंह, छाया किस्कू, रोशन कुमार, मणिलाल सिंह, संजय यादव, सुमित कुमार सिंह, वेद प्रकाश पांडे व अन्य शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही