Search

 
 
 

Giridih : लापता युवक का शव बिहार से बरामद, परिजनों में उबाल, हत्या का आरोप, सड़क जाम और जांच की मांग

जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखोडीह निवासी नीरज हाजरा, जो बीते 4 जुलाई से लापता थे, का शव बिहार के जमुई जिले स्थित बिचकोड़वा जंगल से बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih :  जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखोडीह निवासी नीरज हाजरा, जो बीते 4 जुलाई से लापता थे, का शव बिहार के जमुई जिले स्थित बिचकोड़वा जंगल से बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है.

 

घटना के विरोध में शनिवार सुबह से ही परिजनों और ग्रामीणों ने जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग को चितरडीह पहाड़ी के समीप जाम कर दिया है. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. 

Uploaded Image

 

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की.  प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नीरज हाजरा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए.

 

Uploaded Image

 

स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. जमुआ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप दास स्वयं मौके पर मौजूद रहकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता कामेश्वर पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की.

 

फिलहाल प्रशासन द्वारा आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही