Search

 
 
 

Jamshedpur : SSP ने देर रात बागबेड़ा थाना का किया औचक निरीक्षण, गश्ती व अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश

शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों (रिकॉर्ड), ड्यूटी व्यवस्था और रात्रि गश्ती की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की.
 

Jamshedpur :  शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों (रिकॉर्ड), ड्यूटी व्यवस्था और रात्रि गश्ती की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की.

 

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने और रात्रि गश्ती व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए. उन्होंने केवल मुख्य सड़कों पर ही नहीं, बल्कि बागबेड़ा क्षेत्र की अंदरूनी गलियों और उन स्थानों पर भी नियमित गश्त करने को कहा है, जहां देर रात असामाजिक तत्वों के जुटने की संभावना रहती है. 

 

एसएसपी ने संवेदनशील स्थानों की पहचान कर लगातार निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं. 

 

निरीक्षण के दौरान अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया.एसएसपी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध आग्नेयास्त्र, चाकू और अन्य प्रतिबंधित हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. इसके लिए संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच, एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान तेज करने और अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा गया.

 

एसएसपी ने थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों व असामाजिक तत्वों की निगरानी बढ़ाने, फरार वारंटियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस गश्ती को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही