Search

Giridih : बालू घाट पर पुलिस की छापामारी, भागने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक

Giridih: बेंगाबाद प्रशासन की अवैध बालू खनन व परिवहन के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत गुरुवार को मोतीलेदा बालू घाट पर बड़ी कार्रवाई की गई. अंचल अधिकारी सफी आलम के नेतृत्व में छापामारी की गई. छापामारी के दौरान बालू लदा एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया. जिसे थाना भेजते समय चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया और दुर्घटना होते-होते टल गई.
 
मिली जानकारी के अनुसार, छापामारी के समय अंचल अधिकारी ने जब्त ट्रैक्टर पर एक चौकीदार को बैठाकर वाहन थाना तक भेजने का निर्देश दिया था. इसी बीच ट्रैक्टर का चालक अचानक तेज रफ्तार में वाहन भगाने लगा. भागते समय तेलोनारी गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठे जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर  पलट गया.

वहीं दुर्घटना के बावजूद चालक और ट्रैक्टर पर बैठे चौकीदार बाल-बाल बच गए. हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली. घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी.

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि मोतीलेदा बालू घाट से एनजीटी के नियमों की अनदेखी कर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों के जरिए बालू का उठाव किया जाता है. जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबार चल रहा है.

अंचल अधिकारी की हालिया कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. प्रशासन लगातार ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखे हुए है. साथ ही भविष्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रखने का अल्टीमेटम दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही