Search

 
 
 

गिरिडीह : जरीडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास की तैयारी तेज,DC  ने लिया जायजा

गिरिडीह के जरीडीह में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में आज उपायुक्त रामनिवास यादव ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
 

Giridih: गिरिडीह के जरीडीह में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में आज उपायुक्त रामनिवास यादव ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

 

वहीं निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा प्रबंधन का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएं. 

 

उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. इसलिए शिलान्यास कार्यक्रम को गरिमामय और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करना प्रशासन की प्राथमिकता है. 

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि स्थल पर समुचित बैरिकेडिंग, मंच की मजबूती और विद्युत आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने पेयजल व साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने पर जोर दिया. 

 

उपायुक्त ने बताया कि आगामी 16 अप्रैल को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, राज्यसभा सांसद, डॉ सरफराज अहमद और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा जरीडीह इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा.

 

इसके सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उपायुक्त ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है, ऐसे में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए. 

 

वहीं पार्किंग स्थलों का समुचित निर्धारण कर लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर लें.

 

कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा के नए आयाम खुलेंगे और यह विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला नजारत उप समाहर्ता, आशुतोष ठाकुर, अंचलाधिकारी, जितेंद्र प्रसाद, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही