Search

 
 
 

गिरिडीहः कारोबारी के घर से 32 लाख की संपत्ति चोरी, विरोध में रोड जाम

गल्ला व्यवसायी कैलाश मंडल सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटांड़ के रहने वाले हैं. चोरों ने उनके घर से 17 लाख रुपए नकद समेत करीब 32 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी की है. कारोबारी ने घर बनाने और बिजनेस के लिए बैंक से रुपए निकालकर घर में रखे थे.
 

Giridih : चोरों ने गिरिडीह जिले में गुरुवार की रात कारोबारी कैलाश मंडल के घर से 32 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. गल्ला व्यवसायी कैलाश मंडल सरिया थाना क्षेत्र के पेठियाटांड़ के रहने वाले हैं. कैलाश मंडल के अनुसार, चोरों ने उनके घर से 17 लाख रुपए नकद समेत करीब 32 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी की है.

 कारोबारी ने घर बनाने और बिजनेस के लिए बैंक से रुपए निकालकर घर में रखे थे. सूचना मिलने पर सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इस घटना से नाराज व्यवसायी संघ ने रोड जाम कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही