Search

 
 
 

गिरिडीह: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रालोजपा का समर्थन

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की मुक्त कंठ से सराहना की है.
 

Giridih: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की मुक्त कंठ से सराहना की है.  इस दौरान उन्होंने शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता कर कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है. 

 

राजकुमार राज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग इस अधिनियम का विरोध कर रहे हैं, वे दरअसल महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के विरोधी हैं. उन्होंने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला निर्णायक कदम बताया. इसके साथ ही उन्होंने झारखंड की वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला. 

 

कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है और एक कमजोर नेतृत्व के कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है, अपराध के मामले बढ़ रहे हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने में पूरी तरह नाकाम रही है, जिससे लोगों में गहरा असंतोष है.

 

वहीं, पश्चिम बंगाल में पार्टी की चुनावी रणनीति पर बोलते हुए राजकुमार राज ने बताया कि रालोजपा इस बार 40 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में एनडीए सरकार बनाने में एक महत्वपूर्ण सहयोगी की भूमिका निभाएगी.

 

कहा कि रालोजपा जनता के विश्वास और समर्थन के बल पर एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही हैऔर पार्टी देश और प्रदेश दोनों स्तरों पर विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में जनता के हितों की आवाज़ को और मजबूती से उठाती रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही