Search

 
 
 

Giridih : शव वाहन रहते कचरा गाड़ी से पहुंचाया सफाईकर्मी का शव, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

Giridih News : मृत सफाईकर्मी का शव कचरा उठाने वाली गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जबकि नगर निगम के पास तीन शव वाहन उपलब्ध हैं. इसके बावजूद किसी भी शव वाहन का उपयोग नहीं किया गया.
 
शव ले जाते

Giridih News : नगर निगम की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है. शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाले नगर निगम के एक कर्मचारी की मौत के बाद उसके शव को सम्मानजनक तरीके से अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था भी नहीं हो सकी. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

मृत सफाईकर्मी का शव कचरा उठाने वाली गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जबकि नगर निगम के पास तीन शव वाहन उपलब्ध हैं. इसके बावजूद किसी भी शव वाहन का उपयोग नहीं किया गया.

 

मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय सोनू हाड़ी के रूप में हुई है. वह नगर निगम में दैनिक सफाईकर्मी के तौर पर काम करते थे. जानकारी के अनुसार, तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी. घटना के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल ले जाना था. लेकिन इसके लिए शव वाहन की जगह कचरा ढोने वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया गया.

 

इस पूरे मामले ने नगर निगम की व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जब निगम के पास तीन शव वाहन मौजूद हैं, तो आखिर एक कर्मचारी की मौत के बाद भी उसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया?

 

शहर को साफ रखने वाले कर्मचारी की मौत के बाद उसके शव के साथ इस तरह की व्यवस्था अपनाया जाना कई सवाल खड़े करता है. अपने ही कर्मचारी को सम्मानजनक तरीके से अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं कर पाना नगर निगम की संवेदनशीलता पर भी सवाल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही