Search

 
 
 

गिरिडीह : स्कूली बच्चों से भरा सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 6 बच्चे घायल

जिले के तिसरी थाना क्षेत्र स्थित तिसरी-पलमरुआ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां नैयाडीह मोड़ के पास स्कूली बच्चों से भरा सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. इस हादसे में छह से अधिक बच्चें घायल हुए हैं, जिन्हें तिसरी अस्पताल पहुंचाया गया है.
 

Giridih :   जिले के तिसरी थाना क्षेत्र स्थित तिसरी-पलमरुआ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां नैयाडीह मोड़ के पास स्कूली बच्चों से भरी सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. इस हादसे में छह से अधिक बच्चें घायल हुए हैं, जिन्हें तिसरी अस्पताल पहुंचाया गया है.

 

Uploaded Image

 

मिली जानकारी के अनुसार, आर्य पब्लिक स्कूल के बच्चे को लेकर सवारी वाहन जा रहा था. इसी दौरान सड़क पर गिलानुमा मिट्टी जमा होने के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह गड्ढे में जा गिरा. 

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे की खबर होने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बाहर निकालने में सहायता की और सभी को  प्राथमिक उपचार के लिए तिसरी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत और यातायात जागरूकता की मांग की है. 

 

Uploaded Image

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही