Search

 
 
 

Giridih :  बगोदर के हेसला में सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या, आक्रोशितों ने NH किया जाम

जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित हेसला में अज्ञात अपराधियों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी.  मृतक की पहचान मिथिलेश यादव के रूप में की गई है. हत्या की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया.
 
आक्रोशितों ने नेशनल हाईवे किया जाम
  • आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Giridih : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित हेसला में अज्ञात अपराधियों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी.  मृतक की पहचान मिथिलेश यादव के रूप में की गई है. हत्या की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया. 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर मिथिलेश यादव को गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलने पर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार व थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और घटनास्थल की छानबीन कर रहे हैं.

 

एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने कहा कि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है. जिसने भी यह वारदात अंजाम दी है, उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाने, सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और फोरेंसिक जांच के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है. 

 

गिरिडीह की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

सर्विस रोड के कपसा मोड़ पर मिला खून से लथपथ शव

सूत्रों के मुताबिक, अहले सुबह मिथिलेश का खून से लथपथ शव जीटी रोड के सर्विस रोड के कपसा मोड़ पर पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलने पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो व पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. 

 

कई स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे

सामाजिक कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या होने पर स्थानीय लोग और राजनीतिक कार्यकर्ता गुस्से में हैं. लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और आरोपी की शीघ्र पहचान व गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मौके पर प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह व भाकपा माले के नेता रामेश्वर यादव समेत कई स्थानीय नेता भी पहुंचे हैं.

 

विधायक नागेंद्र महतो ने घटना को दुखद बताते हुए प्रशासन से दोषियों की त्वरित शिनाख्त व सख्त कार्रवाई की मांग की. पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी जांच तेज करने व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही