Search

 
 
 

गिरिडीह : कानून व्यवस्था पर SP ने थाना प्रभारी व ओपी प्रभारियों संग की बैठक

गिरिडीह में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने जिला मुख्यालय में सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की
 

Giridih: गिरिडीह में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने जिला मुख्यालय में सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. इस दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए. एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में अपराध की घटना नहीं होनी चाहिए. 

 

यदि किसी कारणवश घटना घटती भी है, तो संबंधित थाना पुलिस 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे.  उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई से ही आम जनता में विश्वास कायम रहेगा.

 

बैठक में एसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतें खासकर बैंक, सीएसपी, जेवरात की दुकानें और ऐसे सभी स्थान जहां नकद या मूल्यवान सामान रखा जाता है, वहां नियमित रूप से निगरानी रखी जाए. संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया.

 

इसके अलावा एसपी ने दागी अपराधियों और हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों की लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है, ताकि वे दोबारा किसी आपराधिक घटना को अंजाम न दे सकें.

 

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मीटिंग में पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की भी हिदायत दी. कहा कि पुलिस की सक्रियता और तत्परता ही अपराध पर नियंत्रण का सबसे बड़ा माध्यम है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही